Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

श्रीराम झा बने एशियाई जोन शतरंज चैंपियनशिप के विजेता

नई दिल्ली, 17 अगस्त

इंटरनेशनल मास्टर श्रीराम झा ने सोमवार को एशियाई जोन की 3.2 शतरंज चैंपियनशिप जीतकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंतिम दौर में झा ने बिना अधिक संघर्ष के मालदीव के अशरफ अहमद को पराजित कर दिया।

विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के अलावा झा ने चैंपियनशिप के दौरान अपना दूसरा गैंड्रमास्टर नार्म भी जीता। झा ने 12 में से 10 अंक हासिल किए और बिना एक भी मैच गंवाए खिताब जीत लिया।

खिताब के एक अन्य दावेदार के.रत्नकरण अपने अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान के तनवीर गिलानी से पराजित हो गए।

अनुभवी ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने 9.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अंतिम मैच में उन्होंने श्रीलंका के एचएलएम हपुराछी को हराया।

तीसरे स्थान के लिए रत्नकरण और दूसरी वरीयता प्राप्त दीपन चक्रवर्ती के अंक बराबर थे लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर नौ अंकों के साथ रत्नकरण को तीसरा स्थान मिला।

(IANS)

More from: Khel
890

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020