Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परिणय सूत्र में बंधीं कीब्लर

stacy-keibler-bollywood-10032014
10 मार्च 2014
लंदन|
हॉलीवुड अभिनेत्री स्टेसी कीब्लर ने उद्यमी जेरेड पोबर के साथ विवाह कर लिया। उनका विवाह मेक्सिको में एक समुद्र तट पर हुआ। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, शादी समारोह शनिवार को हुआ। 34 वर्षीया कीब्लर ने कहा, "मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। विवाह दोस्ती और प्यार का सर्वश्रेष्ठ रिश्ता है। शादी का मतलब एक व्यक्ति पर पूरा भरोसा और विश्वास करना है, जिसकी आप न केवल मदद करें, बल्कि यह भी मानते हों कि वह आपका जन्म-जन्मांतर का साथी है।"

हालांकि, शादी समारोह बहुत सादा था, लेकिन नवदंपती के साथ छुट्टियां मना रहे परिजनों के लिए यह एक सुखद अनुभव रहा। कीब्लर और पोबर पिछले कुछ माह से गुपचुप तरीके से इसकी तैयारी में जुटे थे।

कीब्लर पिछली गर्मियों से पहले हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी से सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गईं। बाद में उन्होंने पोबर (39) से डेटिंग शुरू की। दोनों पिछले पांच वर्षो से दोस्त हैं।
More from: samanya
36457

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020