Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्टेन ली ने की पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म की घोषणा

stan-lee-bollywood-16102013
16 अक्टूबर 2013
मुंबई|
कॉमिक्स की दुनिया के महानायक स्टेन ली ने बुधवार को अपनी पहली भारतीय सुपरहीरो फिल्म 'चक्र' की घोषणा की। ली इससे पहले स्पाइडर-मैन और आयरन मैन जैसी सुपरहीरो फिल्में बना चुके हैं। कार्टून नेटवर्क, ग्राफिक इंडिया एवं पाओ इंटरनेशनल की साझेदारी में बनने वाली फिल्म 'चक्र : द इंविंसिबल' को 30 नवंबर को कार्टून नेटवर्क पर लांच किया जाएगा।

ली ने एक बयान में कहा, "मैं आश्र्चजनक तरीके से उत्साहित हूं कि ग्राफिक इंडिया के साथ मिलकर नई रोमांचक फिल्म 'चक्र : द इंविंसिबल' लांच करने जा रहा हूं।"

फिल्म एक युवा भारतीय राजू राय की कहानी है, जो मुंबई में रहता है। राजू और उनके मार्गदर्शक डॉ. सिंह एक ऐसी तकनीकी पोशाक विकसित करते हैं, जिसे पहनने से शरीर के रहस्यमयी चक्र सक्रिय हो जाते हैं। जब राजू यह पोशाक पहनता है, तो उसे पोशाक के माध्यम से अपनी असीमित और अद्भुत शक्तियों के बारे में पता चलता है और वह इनका प्रयोग अपने शहर और यहां के लोगों की रक्षा के लिए करता है।
More from: Khabar
35400

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020