Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका में तूफान में मरने वालों की संख्या 116 हुई

storm-in-america-05201124

24 मई 2011
    
शिकागो।
अमेरिका में मिसौरी प्रांत के जॉपलिन शहर में रविवार को आए तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। तूफान में 2,000 से अधिक घर तबाह हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्प्रिंगफील्ड-ग्रीन काउंटी आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर जॉपलिन शहर में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की। इस शहर में कुल 50,000 लोग रहते हैं।

तूफान में मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार सुबह तक 89 तक पहुंच गई।

मिसौरी के अधिकारियों का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की सम्भावना है।

जैसपर काउंटी आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तूफान के समय 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं।

मिसौरी के गवर्नर जे. निक्सन ने कहा, "तूफान इतना भयावह था कि सायरन की आवाज भी नहीं सुनाई दे रही थी।" बहुत से लोगों को अभी तक राहत शिविर मुहैया नहीं कराया जा सका है।

गवर्नर ने राज्य में आपात स्थिति लागू कर दी है और मिसौरी नेशनल गार्ड को सहायता के लिए बुलाया है।

अधिकारियों ने सोमवार सुबह घर-घर जाकर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन तेज हवाएं चलने से यह काम बहुत कठिन हो गया था।

 

More from: Videsh
20931

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020