Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारतीय होने पर गर्व है : स्वरा

swara-bhaskar-bollywood-16012014
16 जनवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने श्याम बेनेगल के टीवी शो 'द स्टोरी ऑफ मेकिंग द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया - संविधान' की एंकरिंग की है। शो करने के बाद स्वरा ने कहा कि वह भारतीय होने पर गर्व महसूस करती हैं। बुधवार को फिल्मफेयर अवार्ड्स की पूर्व दावत में 26 वर्षीया स्वरा ने बताया, "मैंने हाल ही में श्याम बेनेगल निर्देशित शो 'संविधान' की एंकरिंग की है। यह हमारे गणतंत्र की कहानी सुनाता है। अब हमारे संविधान की महान कथा के बारे में जानने के बाद मैं गौरवान्वित भारतीय होने जैसा महसूस कर रही हूं।"

स्वरा का मानना है कि हर भारतीय को भारतीय संविधान पर गर्व होना चाहिए।

स्वरा ने कहा, "उम्मीद है कि 'संविधान' 26 जनवरी को प्रदर्शित होगा और इस साल का गणतंत्र दिवस मेरे लिए बहुत खास है। मैं कहना चाहूंगी कि हमारे पास महान विरासत है, हमारर संविधान महान दस्तावेज है और हमें इस पर बहुत गर्व करना चाहिए।"

गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

'द स्टोरी ऑफ द मेकिंग कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया- संविधान' दस हिस्सों की लघु श्रंखला है जो राज्यसभा टीवी पर प्रसारित होगी।

इस कार्यक्रम में सचिन खेदेकर, दिव्या दत्ता, इला अरुण और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
More from: samanya
36085

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020