Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

T-20 : वर्षा से बाधित मैच में भारत 11 रनों से हारा

friendship t20, t20 india losses by eleven runs in rain interrupted match

31 मार्च 2012
 
जोहांसबर्ग |  न्यू वांडर्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए वर्षा से बाधित एकमात्र ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 11 रनों से पराजित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 220 रनों के पहाड़ से स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 7.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 71 रन बनाए थे। इसी स्कोर पर खेल में बारिश ने व्यवधान डाल दिया और अंतत: आगे का खेल नहीं हो सका। अम्पायरों पे डकवर्थ-लुइस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका को विजेता घोषित कर दिया। इतने ही ओवरों में भारत ने यदि 83 रन बनाए होते जो जीत का तमगा उसे हासिल होता लेकिन किस्मत दक्षिण अफ्रीका पर मेहरबान थी। लगातार हार का मुंह देख रही भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों पर बारिश ने यहां पानी फेर दिया।

खेल रोके जाने तक भारत ने 7.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए थे। गौतम गम्भीर 49 रन बनाकर नाबाद थे तो दूसरी छोर पर रोबिन उथप्पा ने 18 नाबाद रन बनाए थे। गम्भीर ने अपनी इस पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना किया और सात चौके व एक छक्का लगाया। उथप्पा ने 19 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा।

बारिश के कारण खेल जब रूका उस समय भारत को जीत के लिए 12.1 ओवर में 149 रनों की दरकार थी जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष थे।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद भारत द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से जैक्स कालिस और कोलिन इंग्राम ने धुआंधार बल्लेबाजी की। कालिस 42 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर वह रोहित शर्मा के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले कैलिस ने कोलिन इंग्राम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।

इंग्राम ने 78 रनों की तेज पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा तीन छक्के लगाए। वह 18वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्हें सुरेश रैना ने आउट किया।

करयिर का पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे फरहान बेहारडियन ने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। जस्टिन ओंटोंग ने 22 और एल्बी मोर्कल ने 16 रन बनाए। मोर्कन ने सिर्फ तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौके की मदद से यह रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट रिचर्ड लेवी के रूप में गिरा। उन्होंने सात गेंदों पर 19 रन बनाए। उन्हें इरफान पठान ने आउट किया।

सुरेश रैना भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। एक विकेट अश्विन और एक विकेट पठान के खाते में गया।

इस मैच को 'द फ्रेंडशिप कप' नाम दिया गया है। भारत ने इसमें रोबिन उथप्पा को मौका दिया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए फरहान बेहारडियन और डेन विलास को पहली बार खेलने का मौका मिला है।

More from: Khel
30189

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020