Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ईरान से वार्ता का दौर अनंतकाल तक नहीं चलेगा : हिलेरी

iran talks, hilary clinton iran, talk with iran will not go until eternity

5 अप्रैल 2012

वाशिंगटन | अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ईरान के साथ उसके विवादित परमाणु कार्यक्रम पर कूटनीतिक वार्ता का दौर अनंतकाल तक नहीं चलेगा। हिलेरी ने कोसोवो के प्रधानमंत्री हाशिम थासी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। लेकिन कूटनीतिक वार्ता का दौर अनंतकाल नहीं चलेगा। ईरान को परमाणु हथियार से दूर रखने के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "जब तक ईरान अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन नहीं करता और अपने परमाणु कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण उद्देश्यों को प्रदर्शित नहीं करता है तब तक वे दबाव एवं अलगाव का सामना करेंगे।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि हिलेरी ने विश्व के छह देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस और जर्मनी के साथ ईरान की आगामी वार्ता से ठीक पहले यह टिप्पणी की है।

उन्होंने सऊदी अरब में शनिवार को कहा था कि ईरान एवं छह अन्य देश तुर्की की राजधानी इस्तानबुल में 13 अप्रैल से वार्ता शुरू करने के लिए सहमत हो गए हैं।

More from: Videsh
30336

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020