Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड के लिए काम नहीं करना चाहते टेरेंस

terence lewis judge dance india dance dont want to work for bollywood films

15 सितम्बर 2012


मुम्बई| रिएलिटी टीवी कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' के निर्णायक रह चुके नृत्य निर्देशक टेरेंस लुईस बॉलीवुड गानों का निर्देशन नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्मों में नृत्य का असली रूप खो रहा है। लुईस ने फिल्म 'लगान' के लिए काम किया है और उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में नृत्य निर्देशक की जरूरत नहीं होती।


टेरेंस ने कहा, "कैमरामैन ही काफी होते हैं। अभिनेत्रियों को पता होता है क्या करना है। कैमरामैन और संपादक ज्यादा नृत्य करते हैं, अभिनेता को मुश्किल से ही कुछ करना होता है। 'डांस इंडिया डांस' के बाद मैं फिल्मों की तरफ नहीं जा सकता।"


उन्हें लगता है कि फिल्मों के लिए काफी समझौता करना पड़ता है।


उन्होंने कहा, "पहले, अभिनेता अपना अभ्यास करके आते थे और लम्बी अवधि के दृश्य देने होते थे। लेकिन आज ऐसी बात नहीं है। मैं सभी नृत्य निर्देशकों की इज्जत करता हूं , लेकिन यह मेरे लिए किसी म्यूजिक वीडियो जैसा है।"

 

More from: samanya
32815

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020