Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं सशस्त्र बल : सिंह

the armed forces are ready to tackle every challenge singh

 
30 मई 2012
 
पुणे । सैन्य प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने बुधवार को कहा कि सशस्त्र बलों की तीनों इकाइयां किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सिंह ने बतौर सैन्य प्रमुख अंतिम बार संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिकीकरण से सेनाओं को अपनी क्षमताएं बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वह पुणे के नजदीक खडकवसला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परेड के बाद संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सिंह ने कहा, "सशस्त्र सेनाओं की तीनों इकाइयां किसी भी स्थिति में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

उन्होंने कहा, "उनके आधुनिकीकरण से उनकी क्षमताएं बढ़ेंगी।"

सिंह उस वक्त एक विवाद में फंस गए थे जब उनके द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखा गया एक खत मीडिया में लीक हो गया था। इस खत में उन्होंने सेना के पास गोला बारूद की कमी की बात कही थी।

इससे पहले जवानों को सम्बोधित करते हुए सिंह ने नैतिक मूल्यों का ख्याल रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "आप जिन लोगों को आदेश देते हैं आपको उन्हें सम्मान देते हुए नेतृत्व करना चाहिए। इसके लिए नैतिक मूल्य जरूरी हैं। कभी भी अपने व्यक्तिगत लाभ को अपने पेशेवर कार्यो व जिम्मेदारियों से ऊपर तरजीह न दें। सही होना मुश्किल है और गलत होना आसान और आपको सही रास्ते पर आगे बढ़ना है। आज जब भारत आगे बढ़ रहा है तो आगे बहुत सा रोमांचक समय आएगा। आपको भविष्य का नेतृत्व करना है।"

 

More from: samanya
30954

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020