Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ब्रिटेनवासियों ने 75 फीसदी ओलम्पिक टिकट खरीदे

the british people purchased the 75 percent olympics tickets

14 मई 2012

लंदन। लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति के प्रमुख सबास्टियन कोए ने कहा है कि ब्रिटेन के खेल प्रेमियों ने ओलम्पिक के लिए जारी कुल टिकटों में से 75 फीसदी टिकट खरीद लिए हैं। कोए ने बीबीसी से कहा ऐसे में जबकि ब्रिटेनवासियों ने दो तिहाई टिकट खरीद लिए हैं, दूसरे स्थान से आने वाले खेल प्रेमियों को निराश झेलनी पड़ सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोए के हवाले से लिखा है, "ओलम्पिक टिकटों को लेकर इतनी मांग और जिज्ञासा इससे पहले कभी नहीं देखी गई।"

कोए ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी देखरेख में काम कर रही ओलम्पिक समिति अपने उद्देश्यों को पाने में सफल रही है। ओलम्पिक को सफल बनाने के लिए उसने सस्ते दर में टिकट जारी किए थे, जिससे कि आयोजकों को फायदा हो सके।

More from: Khel
30729

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020