Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अलकायदा ने यमन में की 30 सैनिकों की हत्या

alqaeda, yemen, thirty soldiers killed by al-qaeda in yemen

31 मार्च 2012

अदन |  आतंकवादी संगठन अलकायदा ने शनिवार को दावा किया कि सरकारी सैनिकों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान उसने यमन के कम से कम 30 सैनिकों को मार गिराया और एक सैन्य स्थल को कब्जे में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मुठभेड़ दक्षिणी प्रांत लह्ज में हुई।

लगभग 20 आतंकवादियों ने जार शहर में एक सैन्य शिविर मेकनाइज्ड आर्मी ब्रिगेड पर धावा बोल दिया और कम से कम 20 सैनिकों की हत्या कर दी।

सिन्हुआ को भेजे एक संदेश में अलकायदा के एक प्रवक्ता ने बताया कि संगठन ने इस हमले में कुल 30 सैनिकों को मार गिराया।

सेना के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अलकायदा के कम से कम आठ आतंकवादी मार गिराए गए।


 

More from: Videsh
30223

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020