Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टाइटेनिक के रेखाचित्र की 2.2 लाख पाउंड में नीलामी

titanic-sketch-is-sold-in-2.2-lakh-pounds-05201130

30 मई 2011    

लंदन। 1912 में साउथैंपटन से न्यूयॉर्क के लिए निकला विशालकाय और भव्य जहाज टाइटेनिक अपनी पहली ही यात्रा में दुर्घटना का शिकार हो डूब गया। 1912 में कभी न डूबने का दावा करने वाले टाइटेनिक जहाज के डूबने के कारणों की अधिकृत जांच के लिए एक नक्शा तैयार किया गया था।

अब इस विश्व प्रसिद्ध टाइटेनिक जहाज के 33 फुट के रेखाचित्र की नीलामी 2,20,000 पाउंड में हुई है। हाथ से बने इस रेखाचित्र को 1912 में टाइटेनिक जहाज के डूबने के बाद जहाज के डूबने के कारणों की जांच करने के लिए बनाया गया था।

समाचार पत्र सन के मुताबिक ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह करने वाले एक व्यक्ति ने इसे खरीदा।

रेखाचित्र का निर्माण ह्वाइट स्टार लाइन आर्किटेक्ट्स द्वारा किया गया था। इसके एक लाख से 1.5 लाख पाउंड में बिकने का अनुमान लगाया गया था।

रेखाचित्र का निर्माण ब्रिटिश बोर्ड ऑफ ट्रेड के कहने पर किया गया था, ताकि जहाज डूबने के बाद चले 36 दिनों की जांच में इससे मदद मिल सके।

इस रेखाचित्र की मदद से विशेषज्ञ और दुर्घटना के प्रत्यक्ष गवाह बता सकते थे कि जहाज डूबते वक्त इसमें किस-किस स्थान पर क्या-क्या हुआ था। रेखाचित्र पर तब लगाए गए निशान भी अपने मूल रूप में मौजूद हैं।

साइज बड़ा होने के कारण इसे सुनवाई वाले कमरे में एक दीवार पर लगाया गया था, जिससे गवाह आसानी से नक्शा देखकर जानकारी दे सकें।

जांच का निष्कर्ष रहा कि अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण टाइटेनिक हादसे का शिकार हुआ था। इसके बाद रेखाचित्र को ह्वाइट स्टार को वापस कर दिया गया था।

नीलामीकर्ता ने कहा कि उसके बाद से इस रेखाचित्र का कभी सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन नहीं किया गया था।


 

More from: Videsh
21120

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020