Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान ने 23 मछुआरों को गिरफ्तार किया

fishermen, indian fishermen, pakistan, twenty three fishermen has arrested in pakistan
4 अप्रैल 2012
इस्लामाबाद |  पाकिस्तानी अधिकारियों ने समुद्री जलसीमा का उल्लंघन करने पर 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही चार नौकाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि एमएसए ने अपनी नियमित गश्ती के दौरान मछुआरों को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी जलसीमा के काफी अंदर दाखिल होने पर भारतीय मछुआरों एवं उनकी नावों को कब्जे में लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी समुद्री अधिकारियों ने मछुआरों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज किया।

एमएसए ने मछुआरों से पूछताछ के लिए उन्हें कराची पुलिस को सौंप दिया है।

More from: Videsh
30287

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020