Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीरिया में हिंसा बढ़ने से संयुक्त राष्ट्र चिंतित

un concerned violence increased in syria

13 जून 2012

मास्को। सीरिया में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों ने होम्स के आसपास हिंसा में हो रही वृद्धि चिंता जाहिर की है। होम्स सीरियाई विद्रोहियों का गढ़ है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, सीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र निगरानी मिशन के प्रवक्ता सासुन घोशेह ने कहा है, "संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों ने रास्तान और तलबिसेह में तोप एवं मोर्टार से भीषण लड़ाई होने तथा हेलीकॉप्टर्स, मशीनगन और छोटे हथियारों से गोलीबारी होने की खबर दी है।"

घोशेह ने एक बयान में कहा, "संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों ने खबर दी है कि तलबिसेह में फ्री सीरियन आर्मी ने सीरियाई सेना के सैनिकों को पकड़ लिया है।"

होम्स के निचले हिस्सों में भारी गोलाबारी और मशीनगन से गोलीबारी होने की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ लगभग 15 महीने पहले शुरू हुए विद्रोह में सीरिया में 10,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें अधिकांश नागरिक हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।

 

More from: Videsh
31242

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020