Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान में बेरोजगारी दर घटी

unemployment rate decrease in japan


29 जून 2012

टोक्यो।  जापान में बेरोजगारी की दर मई में मौसमी समायोजन के साथ 4.4 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक इससे पिछले महीने की तुलना में यह 0.2 फीसदी कम है। संचार और आंतरिक मामलों के मंत्री के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारों की संख्या 3.3 फीसदी घटकर 28.9 लाख रह गई।

विश्लेषकों के मुताबिक बेरोजगारी के आंकड़े में सुधार से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बेहतरी का पता चलता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अन्य आंकड़े से पता चलता है कि जापान में औसत पारिवारिक खर्च पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले चार फीसदी बढ़ा है, जो लगातार चौथे महीने की वृद्धि है।

 

More from: Videsh
31546

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020