Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के लिए राहत सामग्री भेजी

united nations sends relief supplies to myanmar

31 मार्च 2012
 
संयुक्त राष्ट्र  |  संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के अशांत कचिन राज्य में विस्थापितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता एडुआडरे डेल ब्यूए ने शुक्रवार को बताया कि कचिन के लिए भेजे गए राहत सामग्री वाले दो काफिले आधार शिविर लौट चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने राज्य में प्रभावितों की सहायता के लिए प्रवेश की अनुमति बनाए रखने का आह्वान किया है।

म्यांमार के चुनावों के विषय में पूछे जाने पर एडुआडरे ने बताया कि म्यांमार सरकार के अनुरोध पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल एक अप्रैल को होने वाले उप चुनावों की निगरानी के लिए वहां उपस्थित रहेगा।

इससे पहले मार्च में म्यांमार सरकार एवं कचिन इंडिपेंडेस आर्गनाइजेशन के बीच मार्च में हुई वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी। यद्यपि दोनों पक्षों ने वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई थी।

More from: Videsh
30197

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020