Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अपहरण मामले पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

naxalite kidnap legislature, uproar in orrisa assembly for kidnapping case

24 मार्च  2012

भुवनेश्वर |  नक्सलियों द्वारा एक जनजातीय विधायक का अपहरण करने के मामले पर शनिवार को ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विधायक का अपहरण शनिवार तड़के हुआ। विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अध्यक्ष के आसन के नजदीक पहुंच गए। जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपना वक्तव्य पढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब भी सदस्य नारेबाजी करते रहे।

पुलिस के मुताबिक करीब 100-150 नक्सलियों ने राजधानी भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर की दूरी पर कोरापुट व लक्ष्मीपुर के बीच एक पहाड़ी इलाके से 37 वर्षीय झिना हिकाका का अपहरण कर लिया।

अपहरण की यह घटना तब हुई है जब नक्सली पहले से ही बीते एक सप्ताह से दो इतालवी नागरिकों को बंधक बनाए हुए हैं। सरकार नक्सलियों के मध्यस्थों के जरिए इतालवी नागरिकों को मुक्त कराने के लिए उनसे बात कर रही है।

सदन में शोर-शराबा जारी रहने के चलते अध्यक्ष ने दोपहर 12.30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

More from: samanya
30014

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020