Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका में विरोध प्रदर्शन, अरब देशों की क्रांति का प्रभाव

demostration in us

3 अक्टूबर 2011

लगता है सरकार विरोधी प्रदर्शनों की हवा अमेरिका को भी लग गई है। भ्रष्टाचार, ग्लोबल वार्मिंग, गैरबराबरी के खिलाफ अमेरिका की जनता सड़कों पर उतर आयी है। पिछले एक हफ्ते से न्यूयार्क में ऑक्यूपायी वॉल स्ट्रीट मूवमेंट( वॉल स्ट्रीट पर कब्ज़ा करो अभियान) को लेकर प्रदर्शनी चल रही है जो कि अब हिंसक रूप लेने लगी है।

माना जा रहा है कि ये प्रदर्शनी अरब देशों में हुई क्रांतियों की तर्ज पर करने की कोशिश की जा रही है। ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट के नाम से एक वेबसाइट पर कहा गया है कि इस आंदोलन में हर नस्ल के लोग शामिल हैं। हम मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक माहौल से असंतुष्ट हैं। हम बहुमत में हैं इसलिए हम चुप नहीं बैठेंगे।

रविवार को विरोध प्रदर्शन मार्च मैनहेटन के पास से शुरू होकर ब्रुकलिन ब्रिज पर पहुंचा था। पुलिस ने उन्हें याद यातायात की सुविधा को देखते हुए फुटपाथ पर चलने के लिए कहा। लेकिन प्रदर्शकारी पुलिस के आदेश को अनसुना कर सड़क पर जा बैठे। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता पॉल ब्राउन ने बताया कि चेतावनी के बावजूद वे सड़क पर उतरे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।  इस बीच पुलिस द्वारा भीड़ तो तिरत बितर करने की कोशिश में जनता के साथ उनकी झड़प भी हुई। पुलिस ने 700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों ने ब्रुकलिन पुल को यातायात के खोल दिया।

हालांकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य करीब २० हजार लोगों को इस आंदोलन में शामिल करके वॉल स्ट्रीट पर बिस्तर, किचन और बैरीकेड लगाकर कॉरपोरेट जगत में फैले भ्रष्टाचार और लालच का विरोध करना है।
 
मैनहेटन के अलावा अमेरिका के कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। बोस्टन में बैंक ऑफ अमेरिका के कार्यालय के बाहर शनिवार को प्रदर्शन हुआ। यहां लोग बैंकों की नीतियों और कॉर्पोरेट लालच के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में भी 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में लोगों का ये गुस्सा वहां पिछले 2 सालों से आयी मंदी और उसपर बड़े बैंको की गलत नीतियों के खिलाफ है। इस मंदी की वजह से अमेरिका में बेरोज़गारी की समस्या काफी बढ़ गई है।

More from: Videsh
25559

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020