Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वरुण-यामिनी की शादी का रिसेप्शन रहा यादगार

varun yamini reception was grand

16 मार्च 2011

पीलीभीत। गांधी परिवार के चिराग वरुण गांधी की शादी में भले ज्यादा लोगों को न्योता नहीं दिया गया था, लेकिन उनके विवाह के रिसेप्शन में नज़ारा अलग था। हजार-पांच हजार या दस हजार लोगों को नहीं बल्कि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को समारोह में न्योता मिला था और वे सभी शरीक भी हुए। शादी के नौ दिन बाद हुए इस रिसेप्शन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वर वधू को बधाइयां दी।

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद वरुण गांधी और यामिनी रॉय की शादी के बाद रिसेप्शन संसदीय क्षेत्र में ही दिया गया। जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर आयोजित इस भव्य रिसेप्शन में वरुण के संसदीय क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से लगभग डेढ़ लाख लोग शामिल हुए।

वरुण गांधी, पत्नी यामिनी और मां मेनका गांधी के साथ हेलिकाप्टर से आए। पुलिस लाइन में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने बैंडबाजे के साथ उनकी अगवानी की। यहां जुलूस की शक्ल में वरुण का काफिला प्रीतिभोज स्थल को चला। काफिले में समर्थक ढोल की थाप पर भंगड़ा करते चल रहे थे।

इस भोज में मेहमानों को 53 प्रकार के व्यंजन परोसे गये। लोगों ने भोजन के स्वाद का लुत्फ लिया और रिसेप्शन को यादगार बताया।

More from: samanya
19234

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020