Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर आवागमन शुरू

vehchile-starts-running-on-world-longest-bridge


30 जून 2011     

बीजिंग। चीन में बने दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर गुरुवार को यातायात शुरू हो गया। आठ मार्गो वाले किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल की लम्बाई 36.48 किलोमीटर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार सुबह शांगडांग प्रांत के किंगडाओ शहर स्थित जियाओझोउ खाड़ी पर स्थित इस पुल का उद्घाटन समारोह हुआ।

यह पुल शहरी जिले को हुआंगडाओ जिले से जोड़ता है, 14.8 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर) की लागत से इसका निर्माण हुआ है। पुल का निर्माण मई 2007 में शुरू हुआ था।

शहर की यातायात प्रबंधन समिति के उपनिदेशक हान शॉक्जिन का कहना है कि इस पुल के बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी घटकर 30 किलोमीटर रह गई है। अब इस दूरी को 40 की बजाए 20 मिनट में तय किया जा सकेगा।

इससे पहले पूर्वी चीन के झियांग प्रांत में झियांगजिंग व निंग्बो शहरों को जोड़ने वाले 36 किलोमीटर लम्बे हांगझोउ बे पुल को दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल माना जाता था।

More from: Videsh
22297

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020