Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भूमि घोटाले के बारे में हैं 'मटरू की बिजली का मंडोला'', लेकिन गम्भीर नहीं : भारद्वाज

vishal says about matru ki bijli ka mandola

  
9 जनवरी 2013

मुम्बई।  आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' भूमि घोटाला मुद्दे पर आधारित है, लेकिन निर्देशक विशाल भारद्वाज का कहना है कि फिल्म का लहजा बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है। विशाल  बताया, "फिल्म का विषय भूमि घोटाला मुद्दे पर आधारित है लेकिन मैंने इसे किसी पर भी व्यक्तिगत नहीं कया है।"


उन्होंने कहा, "यह हर बड़े राज्य में हो चुका है। हमने फिल्म में इस गम्भीर मुद्दे में थोड़ा मनोरंजन तत्व डाल दिया है। इसलिए फिल्म का लहजा गम्भीर नहीं है, लेकिन इसमें उठाए गए मुद्दे बहुत गम्भीर है।"


विशाल ने बताया, "यह एक व्यंग्य और हास्य फिल्म है। आप इसे राजनीतिक हास्य फिल्म कह सकते हैं।"


इसी महीने की 11 तारीख को रिलीज हो रही 'मटरू की बिजली का मंडोला' में इमरान खान, अनुष्का शर्मा, शबाना आजमी और पंकज कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें थी कि फिल्म में मटरू के किरदार के लिए अजय देवगन विशाल की पहली पसंद थे, लेकिन इसके विपरीत वह मानते हैं कि इस भूमिका को इमरान से अच्छा कोई नहीं निभा सकता था।
 

उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा हुआ, क्योंकि इमरान से अच्छा ये किरदार कोई नहीं निभा सकता था।"


 

More from: samanya
34309

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020