Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जापान के परमाणु संयंत्र पर 1260 टन पानी डाला जाएगा

water on japan reactor

19 मार्च 2011

टोक्यो। उत्तर पूर्वी जापान में गर्म हो रहे परमाणु संयंत्र को पिघलने से रोकने के लिए टोक्यो के अग्निशमन विभाग ने संयंत्र पर पानी डालना शुरू कर दिया। पानी सात घंटे तक जाला जाएगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फुकुशिमा के परमाणु संयंत्र के रिएक्टर संख्या-3 के परमाणु ईंधन भंडार पर हर मिनट तीन टन की दर से सात घंटों तक कुल 1,260 टन पानी डाला जाएगा। यह संयंत्र 11 मार्च को आए विनाशकारी भूकम्प और सुनामी में क्षतिग्रस्त हो गया है।

परमाणु रिएक्टरों और खर्च हो चुके परमाणु ईंधनों के भंडार का तापमान कम रखने के लिए उस पर पानी डालने की प्रक्रिया शनिवार सुबह शुरू हुई। फुकुशिमा के इस परमाणु संयंत्र में छह रिएक्टर हैं।

गुरुवार को सेना के सात अग्निशमन ट्रकों से ईंधन भंडार पर 50 टन पानी डाला गया था।

परमाणु संयंत्र के संचालक ने कहा कि शनिवार को एक रिएक्टर को बिजली ग्रिड से जोड़ने में भी कामयाबी मिल सकती है। इससे रिएक्टर की प्रशीतक प्रणाली को फिर से बहाल करना सम्भव हो जाएगा।

More from: Videsh
19323

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020