Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हमें शीर्ष टीमों के खिलाफ लगातार खेलना होगा : नॉब्स

we constantly to paly against top team noobs

5 जून 2012 
 
मुम्बई। भारतीय हॉकी टीम के कोच माइकल नॉब्स अजलान शाह कप में अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ओलम्पिक से पहले भारतीय टीम को शीर्ष टीम के खिलाफ लगातार खेलते हुए अपना स्तर सुधारना होगा। भारत ने अजलान शाह कप में कांस्य पदक जीता। मलेशिया से मुम्बई पहुंचने के बाद नॉब्स ने कहा, "हमने कठिन टीमों के साथ कई और मैच खेलने होंगे।"

नॉब्स के मुताबिक उनकी टीम को जर्मनी, नीदरलैंड्स और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार खेलना होगा।

बकौल नॉब्स, "हम जर्मनी, हॉलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ अधिक से अधिक मैच खेलना चाहते हैं। अगर आप श्रेष्ठ टीमों की जमात में बने रहना चाहते हैं तो फिर आपको उन्हीं के खिलाफ खेलते रहना होगा। कई मौकों पर हार से भी कई तरह की सीख मिलती है।"

नॉब्स ने स्वीकार किया कि ओलम्पिक के लिए अंतिम रूप से टीम का चयन उनके लिए काफी कठिन होगा।

बकौल नॉब्स, "यह काफी कठिन काम होगा। मेरे लिए यह जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक होगा। हर कोई लंदन ओलम्पिक के लिए टीम में जगह चाहेगा लेकिन हमें श्रेष्ठ 16 को ही चुनना है।"


 

More from: Khel
31057

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020