Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्यों परेशान हुए बिग बी?

why big b worried

10 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का लैपटॉप फ्लोरेंस के एक होटल के कमरे में छूट गया और इस बात से वह बेहद परेशान हो गए। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "बहुत बड़ी त्रासदी हो गई। मेरा निजी सेवक फ्लोरेंस में मेरा लैपटाप पैक करना भूल गया, और मैं बिना इसके आइजल्स पहुंच गया हूं, मैं बेहद नाराज और उदास हूं। भाग्यवश मेरे मुख्य प्रबंधन अधिकारी इटली में मौजूद हैं और उन्हें यह मिल गया है और इसे मुम्बई और घर पहुंचने के बाद ही पा सकूंगा।"


इसके बावजूद 70 वर्षीय अमिताभ इस बात से आश्वस्त हैं कि वह अपने परिवार से जुड़े रहेंगे।


अमिताभ के मुताबिक आइजल्स में होटल कर्मचारियों ने उन्हें मैक दिया है जिस पर कुछ लिख कर वह मुम्बई स्थित डिजिटल टीम को भेज देंगे जो उसे ब्लाग, ट्विटर और फेसबुक पर अपलोड कर देंगे।


अमिताभ 12वें 'रिवर टू रिवट फ्लोरेंस इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करने फ्लोंरेंस पहुंचे थे।


 

More from: samanya
34047

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020