Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'दोज़ इन पेरिल' में लुटेरों की दास्‍तान

wilbur-smith-s-new-novel-those-in-peril-04201129

29 अप्रैल 2011

नई दिल्ली। अफ्रीका के पुराने दिग्गज कथाकार विल्बर स्मिथ ने एक नया उपान्यास लिखा है, जो सोमालियाई लुटेरों द्वारा एक निजी नौका को अगवा कर लिए जाने की कहानी पर आधारित है, लेकिन स्मिथ का कहना है कि 'वह अभी भी अफ्रीका के बच्चे' की तरह हैं।

लंदन में रह रहे स्मिथ ने फोन पर दिए गए साक्षात्कार में कहा, "अफ्रीका मेरे खून में है।" स्मिथ ने अभी तक 33 बेहतरीन उपान्यास लिख चुके हैं। उन्होंने इन उपान्यासों में पूरे विश्व के अपने लाखों पाठकों की भावनाओं को पूरा करने का प्रयास किया है।

78 वर्षीय स्मिथ ने अपने नए उपान्यास 'दोज इन पेरिल' में भारत और अफ्रीका के बीच हिन्द महासागर में लुटेरों की स्थिति को बताने की कोशिश की है।

स्मिथ कहते हैं, "भारत और अफ्रीका के बीच हिन्द महासागर में सेशेल्स के पास सर्फ द्वीप के कैप कोलिब्री में एक समय मेरा घर था। मैंने इस द्वीप पर बहुत समय बिताया। एक बार जब मैं मछली पकड़ने वाली नौका में सवार था, तब मैंने समुद्री लुटेरों को देखा था।"

प्रसिद्ध उपान्यास 'ए कीन एंगलर एंड ए हंटर' के लेखक स्मिथ ने कहा कि उन्होंने देखा कि लुटेरे माहे द्वीप के ओर जा रहे थे, जो सेशेल्स से ज्यादा दूर नहीं है।

स्मिथ ने कहा, "मैं उनसे बातचीत नहीं कर सका लेकिन मैंने उन्हें अपने पास से गुजरते हुए देखा था। उन्होंने मुझ पर हमला नहीं किया क्योंकि मैं उनके द्वीप की ओर नहीं जा रहा था।"

स्मिथ बताते हैं कि सोमालियाई लुटेरे ज्यादातर भारतीय जहाजों को अगवा करते हैं। वह जहाजों पर हमला करते हैं और उन्हें अगवा कर सोमालिया ले जाते हैं। बाद में वह फिरौती की मांग करते हैं। हिन्द महासागर में लूट की घटनाएं बड़े पैमाने पर होती हैं।

स्मिथ की पुस्तक 'दोज इन पेरिल' इसी महीने की शुरू में प्रकाशित हुई है।

More from: Media
20366

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020