Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिला ने फेसबुक पर की आत्महत्या की लाइव कमेंट्री

facebook,woman suicide on facebook cive commentary

28 मार्च 2012

ताइपेई |  'अब बहुत देर हो चुकी है, मेरा कमरा अंगीठी के धुएं से भर गया है। मेरी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। मैं बस अब अपनी आखिरी फोटो पोस्ट कर रही हूं। हालांकि मैं मर रही हूं, लेकिन मैं अब भी फेसबुक को चाहती हूं। फेसबुक जहर होना चाहिए, हा हा ..।' ताईवान में एक महिला ने यह सब फेसबुक पर लिखकर अपनी आत्महत्या की लाइव कमेंट्री करते हुए जान दे दी।

दोस्तों से चैटिंग करते हुए दी जान

चैटिंग करते समय क्लेयर लिन नाम की इस महिला को उसके कुछ दोस्तों ने आत्महत्या करने से मना किया, लेकिन किसी ने भी पुलिस को खबर करने की कोशिश नहीं की। यह महिला अपने 31वें जन्मदिन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के ना आने से दुखी‌ थी। लिन का ब्वॉयफ्रेंड अगले दिन सुबह पहुंचा तो उसने उसकी लाश्‍ा देखी और परिवार के लोगों को खबर की।
 
ब्वॉयफ्रेंड की अनदेखी से थी परेशान

पुलिस को लिन के फेसबुक अकांउट से पता चला कि वह आखिरी समय में अपने 9 दोस्तों से बात कर रही थी। लिन ने मोबाइल से अपनी आखिरी तस्वीर अपलोड की‌, जिसमें उसका पूरा कमरा अंगीठी के धुएं से भर गया था। पुलिस ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के व्यवहार से परेशान थी। लिन अपने जन्मदिन पर ब्वॉयफ्रेंड के ना पहुंचने बहुत दुखी हुई और आत्महत्या कर ली।
More from: SocialMedia
30114

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020