Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिला ने की बीबर से 92.3 लाख डॉलर मुआवजे की मांग

women seeking compensation to biber-92.3 lakh-dollor

16 जुलाई 2012

लॉस एंजिल्स।  गायक जस्टिन बीबर को चाहने वालों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी आवाज किसी को बहरा भी बना सकती है। अमेरिका में एक महिला ने बीबर पर उसके दोनों कानों को बहरा करने का आरोप लगाते हुए 92.3 लाख डॉलर के मुआवजे के लिए मुकदमा दायर कर दिया है।

स्टैसी विल्सन नामक इस महिला का कहना है कि वह दो साल पहले अपनी बेटी के साथ ओरेगॉन में बीबर का एक शो देखने गई थी।

विल्सन का आरोप है कि बीबर ने अपने प्रशंसकों को शोर मचाने के लिए प्रेरित किया और नतीजतन वह बहरी हो गईं।

दसनडॉटकोडॉटयूके के मुताबिक स्टैसी का कहना है,"बीबर ने शो के दौरान चिल्लाते हुए एक तरंग के समान प्रभाव पैदा करते हुए अपने प्रशंसकों की ओर इशारा किया। इस तरह से उसने अपने प्रशंसकों को चिल्लाने और शोर मचाने के लिए उकसाया और इसे जारी रखने के लिए वह अपने हाथों को लगातार हिलाता रहा। इस तरह से यह शोर एक सुरक्षित श्रवण स्तर से आगे चला गया और इस 'साउंड ब्लास्ट' से मैं बहरी हो गई।"

18 साल के बीबर ने अपने खिलाफ दायर इस मुकदमे पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।


 

More from: samanya
31858

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020