Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेमेन्या का लिंग परीक्षण होगा

बर्लिन, 20 अगस्त

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जारी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका की युवा धाविका कैस्टर सेमेन्या का लिंग परीक्षण किया जाएगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ इस बात की पुष्टि करना चाहता है कि सेमेन्या सचमुच महिला ही हैं।

18 साल की सेमेन्या ने बुधवार को एक मिनट 55.45 सेकेंड में यह दूरी नापते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्धा में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली केन्या की एथलीट जेनेथ जेपकोस्गी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

जेपकोस्गी ने एक मिनट 57.90 सेकेंड में यह दूरी पार की। ब्रिटेन की एथलीट जेनी मिडोस तीसरे स्थान पर रहीं।

महासंघ ने कहा है कि सेमेन्या द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ समय निकाले जाने के बाद उनका लिंग परीक्षण कराने का फैसला किया गया।

महासंघ के सचिव पियरे वेइस ने कहा, "इस समय हमें सेमेन्या के लिंग की सही जानकारी नहीं है। फिलहाल वह महिला वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिल सकता है लेकिन जांच के बाद वह अगर गलत पाईं गईं तब उनका पदक छीन लिया जाएगा। "

(IANS)


 

More from: Khel
923

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020