Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऑपरेशन खर्च बचाने के लिए खुद ही चीर लिया पेट

wu-yuanbi-cuts-abdomin-herself-to-save-surgery-cost-05201125

25 मई 2011   

बीजिंग। चीन की एक महिला ने पेट में जमा तरल से निजात पाने के लिए अपना पेट खुद ही चीर डाला। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त महिला ने ऑपरेशन का खर्च बचाने के लिए रसोई के चाकू से ही पेट चीर दिया।

समाचार पत्र 'चाइना डेली' में प्रकाशित खबर के मुताबिक 53 वर्षीया वू युआनबी चोंगक्विन नगर निगम क्षेत्र की निवासी है। उसने मेडिकल इंश्योरेंस नहीं करा रखा था और इसी कारण उसने ऑपरेशन का खर्च बचाने के लिए अपना ही ऑपरेशन कर दिया।

इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मुफ्त में इलाज चल रहा है। वू बीते 13 वर्षो से बड्ड-चिआरी सिन्ड्रोम से पीड़ित थी। इसके कारण उसके पेट में तरल भर गया था।

वर्ष 2002 में उसके परिजनों ने काफी खर्च उठाकर उसका ऑपरेशन कराया था, जिसके माध्यम से उसके पेट से काफी मात्रा में तरल निकाला गया था।

इसके बाद फिर उसके पेट में तरल भर गया लेकिन इस बार उसका परिवार 50,000 युआन का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं था। इसी को देखते हुए वू ने अपना ऑपरेशन करने का जोखिम मोल लिया।

वू के पति के मुताबिक उसने आठ मई को अपने पेट में 10 सेंटीमीटर का एक चीरा लगाया था और बैठकर पेट से तरल के निकलने का इंतजार कर रही थी।

इस दौरान उसे असह्य दर्द हो रहा था लेकिन उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। घर लौटने पर पति को इस बात की जानकारी हुई और वह वू को लेकर अस्पताल गया।

फोटो सौजन्य : हगचाइना डॉट कॉम

 

More from: samanya
21000

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020