Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जगन की कांग्रेस को खुली चुनौती

YSR Jaganmohan Reddy, on Saturday challenged the Congress party

14 मई 2011 

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की कडप्पा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज कराने के एक दिन बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे डाली। जगन ने कहा कि कांग्रेस मध्यावधि चुनाव कराए और सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ चुनाव लड़कर दिखाए।

जगन ने शनिवार को कडप्पा में संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस पार्टी को यह मेरी चुनौती है। यदि खुद पर इतना भरोसा है तो चुनाव की घोषणा कीजिए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ चुनाव लड़कर दिखाइए। मैं अपने पिता (दिवंगत वाई.एस. राजशेखर रेड्डी) की तस्वीर के साथ तैयार हूं।"

जगन ने कडप्पा लोकसभा सीट पर शुक्रवार को 500,000 से भी अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कराई। उन्होंने घोषणा की कि जब भी राज्य में चुनाव होगा सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) का सफाया हो जाएगा।

जगन ने कहा, "दोनों दलों की जमानत जब्त हो जाएगी। दोनों दल इतनी बुरी तरह हारेंगे कि हमेशा याद रखेंगे।" जगन की मां वाई.एस. विजयलक्ष्मी ने भी पुलिवेंदुला विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

जगन अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस लड़ाई को वाईएसआर और सोनिया गांधी के बीच बताते थे। अब वह चुनाव परिणाम को राज्य में बदलाव की शुरुआत बता रहे हैं।

जगन ने हालांकि साफ किया कि वह कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए मौजूदा विधायकों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा, "नए चेहरे हमेशा बेहतर होते हैं।"

जगन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ऐसी रपटें आई हैं कि पिछले वर्ष नवम्बर में कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद जगन को जिन 26 विधायकों ने समर्थन दिया था, उनमें से अधिकांश ने पिछले दो महीने से उनका साथ छोड़ दिया है।

जगन ने कहा कि उन्हें अपने चाचा वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी की पुलिवेंदुला में हुई हार को लेकर दुख है। उन्होंने कहा कि यदि उनके चाचा कांग्रेस छोड़कर वाईएसआर कांग्रेस से जुड़ते हैं तो उन्हें खुशी होगी। जगन ने कहा, "कम से कम अब तो उन्हें अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए।"

More from: samanya
20742

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020