Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजमेर शरीफ पर इबादत करने आऐंगे जरदारी

zardari to visit ajmer sharif

2 अप्रैल 2012
 
नई दिल्ली/इस्लामाबाद |  द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार की सम्भावना भले ही क्षीण हो, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भारत का व्यक्तिगत दौरा करना चाहते हैं। उम्मीद है कि इसी महीने वह अजमेर शरीफ दरगाह पर इबादत करने पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जरदारी ने भारत सरकार को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। वह आठ अप्रैल के आसपास यहां आ सकते हैं। उन्होंने अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाने की की इच्छा जताई है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय को कुछ दिन पहले इस आशय का अनुरोध मिला था और सरकार इस पर विचार कर रही है।

उधर, इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता फरहातुल्लाह बाबर ने रविवार को कहा कि जरदारी के दौरे की योजना को प्रारम्भिक तौर पर निजी दौरा बताया गया है, लेकिन इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह बाद में आधिकारिक दौरे में बदल सकता है।

इधर, नई दिल्ली में सूत्रों ने कहा कि सम्भावना है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं जरदारी के बीच बातचीत हो सकती है।

इससे पहले दोनों नेता 2009 में रूस के येकतेरिनबर्ग शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में मिले थे।

जरदारी यदि भारत आते हैं तो वह वर्ष 2005 में परवेज मुशर्रफ के बाद भारत का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले पिछले वर्ष मार्च में पंजाब के मोहाली में हुए क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मैच देखने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भारत आए थे।

पिछले सप्ताह दक्षिणी कोरिया की राजधानी सियोल में हुए परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से इतर मनमोहन सिंह और गिलानी की मुलाकात में द्विपक्षीय सम्बंधों में आए सुधार का दोनों ओर से स्वागत किया गया था।

More from: Videsh
30232

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020