Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जायन मलिक पर प्रशंसक को पीटने का आरोप

zayn-malik-singer-22112013
22 नवंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
वन डायरेक्शन बैंड के गायक जायन मलिक पर एक हवाईअड्डे पर एक युवा प्रशंसक को पीटने का आरोप लगाया गया है। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, प्रशंसकों के एक बड़े समूह के बीच से गुजर रहे मलिक फोटोग्राफरों से परेशान हो गए तो उन्होंने कथित तौर पर एक फोटोग्राफर पर हमले का प्रयास किया।

सूत्रों के मुताबिक, 20 वर्षीय मलिक अपनी कार तक पहुंचना चाहते थे, इसीलिए वह नाराज हुए और इसीलिए उन्होंने ऐसा बर्ताव किया।

मलिक, हैरी स्टाइल्स, लियाम पायने, नियाल होरान और लुईस टॉमलिंसन अमेरिका में अपने नए अलबम 'मिडनाइट मेमोरीज' का प्रचार करने आए थे।
More from: samanya
35666

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020