Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

107 शादियां, 185 बच्चे

107-wives-and-185-children-05201113

13 मई 2011

लंदन। लोगो के लिए एक ही शादी काफी होती है लेकिन नाइजीरिया के एक 87 वर्षीय शख्स ने अपने जीवनकाल में कुल 107 महिलाओं के साथ शादी रचाई है और उनसे उसके 185 बच्चे हैं।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक फिलहाल वह अपनी 89 पत्नियों के साथ रह रहा है।

इस व्यक्ति का नाम बेलो मास्साबा है। खास बात यह है कि मास्साबा के वंशजों की संख्या 5000 से अधिक है।

मास्साबा का कहना है कि उसने खुदा के हुक्म का पालन करते हुए 187 महिलाओं के साथ शादी रचाई है। उसके मुताबिक खुदा ने 1970 के दशक में उसे बहुविवाह का हुक्म दिया था।

पत्र ने मास्साबा के हवाले से लिखा है, "खुदा ने अगर मुझे इस बात की इजाजत नहीं दी होती तो मैं दो ही शादियां करता।"

मास्साबा को सितम्बर 2008 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर चार से अधिक शादियां करने का आरोप है। मास्साबा को हालांकि जल्द ही छोड़ दिया गया क्योंकि उसकी पत्नियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से मास्साबा से शादी की है।

मास्साबा की सबसे युवा पत्नी 19 वर्ष की है। वह अपनी पत्नियों के खिलाफ सख्ती से पेश आता है और उसकी बात नहीं मानने वालों की उसके घर में कोई जगह नहीं। हुक्मखिलाफी करने के कारण वह अपनी 12 पत्नियों को तलाक दे चुका है।

मास्साबा ने कुल 185 बच्चे पैदा किए लेकिन इनमें से 133 ही जीवित हैं। उसका कोई बच्चा जब बीमार पड़ता है तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाने देता। वह झाड़-फूंक और धार्मिक विधि से उनका इलाज करता है।


 

More from: Rang-Rangili
20718

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020