Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में बिजली गिरने से 11 की मौत

11 killed in bihar from power down

12 जुलाई 2012

पटना।  बिहार में विभिन्न स्थानों पर बीते चौबीस घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम बिजली गिरने से प्रदेश के दो जिलों जमुई और मुंगेर में छह लोगों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के बताया कि जमुई जिले के गिद्घौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुगलडीह गांव में एक घर पर बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

इसी तरह मुंगेर जिले के रैनिया गांव में भैंस चराने गए तीन लोगों की मौत उनके समीप एक वृक्ष पर बिजली गिरने की वजह से हो गई।

इसके अलावा सीतामढ़ी जिले के रामपुर गांव में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की पहचान सुधांशु मंडल और जोत नारायण मंडल के रूप में की गई है। वहीं गोपलगंज में दो और पटना में भी एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होने की खबर है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, जो गुरुवार को भी जारी है।

 

More from: Khabar
31792

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020