Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पायलटों की हड़ताल से मुम्बई में 12 उड़ानें रद्द

12-flights-canceled-because-of-pilots-s-strike-04201128

28 अप्रैल 2011

मुम्बई। प्रमुख विमानन कम्पनी एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को मुम्बई हवाईअड्डे पर कम से कम एक दर्जन उड़ानें रद्द करनी पड़ी है।

इस कारण नागपुर, चेन्नई, नई दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना टिकट रद्द करवाना पड़ा है। सुबह करीब नौ बजे तक एयर इंडिया कार्यकारी और प्रबंधन से जुड़े पायलटों की मदद से केवल छह उड़ानों का संचालन कर पाई।

हवाईअड्डा सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह पायलटों की गैरमौजूदगी के कारण मुम्बई आने वाली 10 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

हड़ताल के कारण एयर इंडिया की घरेलू सेवा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

हड़ताल पर गए पायलट पूर्व विमानन कम्पनी इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारी हैं जिसका एयर इंडिया में विलय कर दिया गया था। ये पायलट अपने वर्तमान साथियों के बराबर वेतन और बेहतर कार्य माहौल की मांग कर रहे हैं।

More from: Khabar
20334

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020