Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विधायक की गाड़ी से 9 हत्यारोपी गिरफ्तार

9-murder-suspect-arrested-from-mla-vehchile

11 जुलाई 2011

पटना। पटना के दानापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक आशा सिन्हा की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हत्या के नौ संदिग्ध आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक की मां का आरोप है कि विधायक ने ही उनके बेटे को मरवाया है जबकि विधायक ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है।

खगौल थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना इलाके में हरीश पासवान की शनिवार को हत्या हुई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान रविवार तड़के एक स्कॉर्पियो गाड़ी से नौ अपराधियों को धर दबोचा गया। स्कॉर्पियो पर विधानसभा का स्टीकर चिपका हुआ था और इसके सभी कागजात आशा सिन्हा के नाम से थे। इसे उनका निजी चालक वीरेंद्र कुमार चला रहा था।

उधर, पासवान की मां उमा देवी ने अपने पहले के बयान से पलटते हुए रविवार को कहा कि विधायक ने ही हरीश की हत्या करवाई है। उनके अनुसार, वह हरीश को रंगदारी वसूलने और हत्या करने के लिए कहती थीं। लेकिन हरीश ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, जिसके कारण विधायक ने उसकी हत्या करवा दी।

वहीं, विधायक आशा सिन्हा ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उनके अनुसार, वह हरीश को पहचानती भी नहीं हैं। उनका वाहन चालक शनिवार को उन्हें धोखे में रखकर गाड़ी ले गया था।

उधर, दानापुर की सहायक पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने सोमवार को बताया कि हरीश की हत्या के मामले में प्राथमिकी शनिवार को ही दर्ज की जा चुकी है। विधायक पर लगे आरोपों तथा उनके वाहन से सम्बंधित मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हरीश की हत्या के मामले में पुलिस अब तक भाजपा के एक स्थानीय नेता मनोज केसरी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

More from: Khabar
22692

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020