Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेल को वापस साथ चाहती हैं मां

Christian-Bale-hollywood-28012014
28 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता क्रिश्चियन बेल के 40वें जन्मदिन से पहले उनकी सौतेली मां अपने बेटे से मेल-मिलाप करने को बेताब हैं। साल 2008 में 'द डार्क नाइट' के ब्रिटिश प्रीमियर से पहले लंदन में अपनी मां जेनी और बहन शेरोन पर हमले के आरोप में गिरफ्तार होने बाद बेल अपनी मां से अलग हो गए थे।

जेनी ने कहा कि उन्होंने बेल तक पहुंचने का प्रयास किए और 30 जनवरी को अपने एकलौते बेटे के 40वें जन्मदिन से पहले उन्होंने अब एक भावपूर्ण याचिका दी है।

जेन ने ब्रिटेन के संडे मिरर को बताया, "मैं उसे वापस चाहती हूं। मैं बहुत दुखी हूं कि इस पूरे समय में हमने बात नहीं की। यह मेरे लिए और उसके लिए भी दुखद है। उसकी दादी अब 90 साल की हो गई हैं और उससे संपर्क करना चाहती हैं और उसका 40वां जन्मदिन आने वाला है।"

उन्होंने कहा, "अब वापस एक साथ होने का अद्भुत समय होगा, इसलिए हम फिर से एक परिवार हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है वह यह पढ़ेगा और संपर्क में आएगा।"
More from: samanya
36167

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020