Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'पी.के.' 19 दिसंबर को रिलीज होगी

aamir-khan-bollywood-15042014
15 अप्रैल 2014
नई दिल्ली|
ऐसा लगता है कि क्रिसमस का मौसम आमिर खान की फिल्मों के लिए मुफीद होता है और इस रुझान को कायम रखते हुए उनकी आगामी फिल्म 'पी.के.' के निर्माताओं ने इसे क्रिसमस से एक सप्ताह पूर्व रिलीज करने का निर्णय लिया है। एक बयान में कहा गया है, "डिजनी इंडिया के सहयोग वाली विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने पुष्टि की है कि 'पी.के.' 19 दिसंबर, 2014 को रिलीज होगी।"

राजनीतिक व्यंग्य 'पी.के.' को इस साल जून में रिलीज होना था लेकिन रिलीज में विलंब हो गया। फिल्म का निर्देशन कर रहे हिरानी ने पूर्व में कहा था कि आमिर की अधिकांश फिल्में क्रिसमस के दौरान रिलीज होती हैं और उन्होंने अच्छा कारोबार किया।

आमिर की 'धूम 3', '3 इडियट्स' और 'तारे जमीन पर' सरीखी अतिसफल फिल्में क्रिसमस के आसपास रिलीज हुईं।

'पी.के.' में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।
More from: samanya
36689

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020