Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

15 दिनों से गायब भंवरी देवी की क्या हत्या हो चुकी है?

abducted nurse bhanwari devi has been killed

15 सितंबर 2011

जयपुर। राज्यसरकार के एक कैबिनेट मंत्री और एक विधायक के साथ विवादित सीडी कांड से सुर्खियों में आई भंवरी देवी की हत्या हो चुकी है। दैनिक अखबार राष्ट्रीय सहारा के मुताबिक भंवरी देवी उर्फ बबलू की लाश बुधवार को उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के उरेई कस्बे में एक गढ्ढे से बरामद कर लिया गया है। भंवरी देवी पिछले 14 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी।

गौरतलब है कि राज्य के एक सरकारी अस्पताल में नर्स भंवरी देवी का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब भंवरी देवी और राज्यसरकार के एक कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेड़ना की एक विवादित सीडी बाज़ार में आ गई। इस सीडी में दोनों की तस्वीरें हैं। खबर है कि भंवरी देवी और महिपाल मदेड़ना के बीच पुराने रिश्ते थे। माना जा रहा है कि इस सीडी के बाज़ार में आने के बाद ही भंवरी देवी संदिग्ध परिस्थितियों में 1 सितंबर से गायब हो थी। 

इधर सरकार का फैसला आया है कि वह नर्स भंवरी देवी की मामले की जांच सीबीआई से करायेगी। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि इस बारे में बुधवार रात उच्चास्तरीय बैठक में फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी इस बारे में जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा से भी बात हो गई है और उन्होंने भी कह दिया है कि वे सीबीआई जांच के लिए तैयार हैं।

फिलहाल अगर भंवरी देवी की मौत हो चुकी है तो राजस्थान की राजनीति में एक नया भूचाल आना तय माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आरोपों के घेरे में आये कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेड़ना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी हैं।

More from: samanya
24971

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020