Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अध्ययन में है बहुत प्रतिभा : मिलिंद

adhyan is very talented milind says


5 जनवरी 2013

मुम्बई।  'देहरादून डायरी' के निर्देशक मिलिंद यूके का कहना है कि अभिनेता अध्ययन में बहुत क्षमता है लेकिन अभी इसका पूरा उपयोग नहीं हुआ है। मिलिंद ने एक मुलाकात में कहा, "अपने पिता की तरह अध्ययन भी एक स्वाभाविक कलाकार हैं और वह पर्दे पर खूब जंचते हैं। अभी तक उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल नहीं हुआ है। ये फिल्म देखकर आपको पता चलेगा कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं। वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं।"


मिलिंद ने कहा कि वह बॉलीवुड में जिस तरह से कलाकारों को अलग-अलग श्रेणी में रखा जाता है उससे वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमारे फिल्म उद्योग के लिए सिर्फ सफलता ही मायने रखती है। वह अच्छे कलाकारों की परवाह नहीं करता। सिर्फ सफलता ही से ही उन्हें फिल्मों में लिया जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि ये गलत है क्योंकि अच्छे कलाकारों की हमेशा कमी रहती है।"


'देहरादून डायरी' में रागिनी नंदवानी और रोहित बक्षी भी हैं और यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

 

More from: Khabar
34277

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020