Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अदनान के जन्मदिन पर संगीतमय हुआ माहौल

adnan sami birthday celebration

23 अगस्त 2012

मुम्बई। मशहूर गायक अदनान सामी का जन्मदिन कहने को तो केवल एक औपचारिक रात्रिभोज था, लेकिन गायक मिका और सुनिधि चौहान ने इस मौक को संगीतमय बना दिया। दोनों ने बॉलीवुड के हिट गाने सुनाएं।


अपने 'भीगी-भीगी रातों में' और 'लिफ्ट करा दे' जैसे गीतों के लिए मशहूर सामी 15 अगस्त को 39 वर्ष के हो गए, लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी 18 अगस्त को दी।


वैसे इसी दिन मुकेश और टीना अम्बानी के निवास 'अंतिल्ला' पर भी भव्य पार्टी थी, जिस वजह से बच्चन परिवार सामी के लोखंडवाला स्थित निवास पर उनके जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सका।


सामी की पार्टी में शामिल एक अतिथि ने बताया, "वह बहुत मस्ती भरी शाम थी। लेकिन मस्ती से अधिक वह संगीतमय शाम थी।"


हालांकि ऋषि कपूर, सुभाई घई और राकेश रोशन ने अम्बानी और सामी दोनों की पार्टी के लिए वक्त निकाला। मिका, शान, सुनिधि चौहान व उनके पति हितेश, सलीम-सुलेमान, अनीस बाजमी, साजिद-वाजिद, राघव सचर जैसे नामी गायकों ने जन्मदिन की शाम को संगीतमय कर दिया। पार्टी सुबह पांच बजे तक चली।


अदनान भी अपने जन्मदिन की पार्टी से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा, "यह एक अद्भुत शाम थी। मैंने इसके मजेदार होने के बारे में तो सोचा था, लेकिन संगीतमय होने का कोई अंदाजा नहीं था। हमने सारी रात गाने गाए।"


 

More from: Khabar
32435

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020