Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जल्द ही आफताब करेगें शादी

aftabh will get married soon


 5 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता आफताब शिवदासानी अगले साल भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल निन दुसांज से शादी करने वाले हैं। आफताब की शादी 2013 की शुरुआत में सम्पन्न किए जाने की योजना है। उनका कहना है कि उन्हें अपना प्यार तब मिला है जब उन्हें इसकी ज्यादा जरूरत थी।


आफताब ने कहा, "हां, हम शादी करने वाले हैं। निन हांगकांग की रहने वाली हैं। वह अभी भारत में रह रही हैं। वह पंजाबी लड़की हैं और उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ है। लेकिन वह पिछले छह सालों से हांगकांग में काम कर रही हैं।"


34 वर्षीय आफताब ने अपनी शारीरिक बनावट और अभिनय पर ध्यान देने के लिए 2010 में एक साल का अवकाश ले लिया था । उसके बाद उन्होंने अपने मित्र निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म '1920: एविल रिटर्न्‍स' में काम किया जो हाल ही में प्रदर्शित हुई है।


आफताब यह स्वीकार करते हैं कि यह वक्त उनके लिए काफी कठिन रहा है।


आफताब ने कहा, "मैंने फिल्में करना बंद कर दिया। अगर मैं खुश नहीं हूं तो काम करने का कोई मतलब नहीं है। मैंने सिर्फ विक्रम की फिल्म '1920: एविल रिटर्न्‍स' और इंद्र कुमार की फिल्म 'मस्ती' के अगले संस्करण 'ग्रांड मस्ती' के प्रस्ताव को स्वीकारा।"


उनका मानना है कि 'मस्ती' का अगला संस्करण पहली फिल्म से ज्यादा उत्तेजक है।

More from: Khabar
33627

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020