Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धमकी मिलने के बाद जोशी ने चिदम्बरम से मांगी सुरक्षा

after threat joshi seeks protection from chidambaram


9  जुलाई 2012

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी संजय जोशी ने खुद को जान से मारने की धमकी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को पत्र लिखकर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। जोशी के एक सहयोगी ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ सप्ताहों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जोशी को मई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा था क्योंकि उनकी मौजूदगी में मोदी कार्यकारिणी में शरीक नहीं होना चाहते थे। इसके बाद जोशी ने 8 जून को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

 

More from: samanya
31713

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020