Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऐश्वर्य को फ्रेंच सम्मान मिलने पर गर्व : अमिताभ

aishwarya got french honor

 3 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें अपनी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय को फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर गर्व है। फ्रांस सरकार ने ऐश्वर्य को यह सम्मान कला में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया है। ऐश्वर्य ने यह प्रतिष्ठित सम्मान- 'नाइट आफॅ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' -भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रैंकॉइस रिकिर के हाथों गुरुवार को ग्रहण किया। गुरुवार को ऐश्वर्य का 39वां जन्मदिन भी था।


अमिताभ (70 वर्ष) ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टम्बलर डॉट कॉम' पर लिखा है, "ऐश्वर्य ने अपना जन्मदिन मनाया और फ्रांस सरकार से सम्मान भी प्राप्त किया। यह फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।"


उन्होंने कहा, "काफी साल पहले फ्रांस ने मुझे अपने सबसे बड़े सम्मान 'लेजॉन डी ऑनर' से नवाजा था और अब फ्रांस सरकार से दो सम्मान प्राप्त कर परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ गई है।"


'नाइट आफॅ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' सम्मान फ्रांस और विश्व में कला के क्षेत्र में अपना सराहनीय योगदान देने वालों को दिया जाता है।


इससे पूर्व शाहरुख खान और नंदिता दास को यह सम्मान मिल चुका है।

 

More from: samanya
33610

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020