Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सन ऑफ सरदार'के प्रोमोशन के लिये केबीसी में अजय और सोनाक्षी

ajay and sonakshi in kbc for son of sardar promotion


29 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति 6' (केबीसी) में अजय देवगन एवं सोनाक्षी सिन्हा से प्रश्न पूछते हुए नजर आएंगे। अजय और सोनाक्षी इस कार्यक्रम में जीते गए पैसे को सलमान खान के गैर सरकारी संगठन बीइंग ह्युमन को दान में दे देंगे। अजय एवं सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के प्रचार के सिलसिले में केबीसी में आ रहे हैं।


अश्विनी धीर निर्देशित 'सन ऑफ सरदार' 13 नवम्बर को दिवाली के दिन प्रदर्शित होगी।


अमिताभ ने अपने ब्लॉग में इसके विषय लिखा है, "आप प्रदर्शित होने जा रही फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की प्रमुख जोड़ी को यहां देख सकते हैं। अजय एवं सोनाक्षी। वे दोनों केबीसी में सलमान के कल्याणकारी संगठन के लिए खेलेंगे। सोनाक्षी हमें फिल्म के कुछ नृत्यों को भी सिखाएंगे।"

 

More from: samanya
33547

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020