Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजय देवगन ने बेटे के लिए किया विशेष डांस स्टेप

ajay devgan in son of sardar


31 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (एसओएस) में अपने एक्शन और हास्य अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। उनके द्वारा अपने दो वर्षीय बेटे युग को हंसाने के लिए किए गए एक विशेष डांस स्टेप को भी फिल्म में शामिल कर लिया गया है। इस विशेष डांस स्टेप में वह अपना सीना फुलाते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक दिन युग अपने पिता अजय के साथ 'एसओएस' के सेट पर आए और अजय ने उसके लिए वही डांस स्टेप किया। फिल्म निर्माता ने इसे देखा और फिल्म में डालने का फैसला कर लिया।


अजय के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।


 

More from: samanya
33572

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020