Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजय देवगन सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के इच्छुक

ajay devgan met with raman singh and said him to have solar plant in chattisgrah

12 अक्टूबर 2012


रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहते हैं। अजय ने इसके लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह से विचार विमर्श भी किया। राज्य के मुख्य सचिव सुनील कुमार ने बताया कि मुम्बई में गुरुवार को राज्य के रोड शो के दौरान अजय ने रमन सिंह से मुलाकात कर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के विषय में चर्चा की।


अजय राज्य में सौर ऊर्जा संयंत्र से जुड़े उपकरण बनाने की सम्भावनाएं भी तलाश कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने अजय को एक से सात नवम्बर के मध्य होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में भी आमंत्रित किया।


छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए देश की वित्तीय राजधानी मुम्बई में 10 एवं 11 अक्टूबर को रोड शो का आयोजन किया था।


 

More from: samanya
33366

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020