Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कार्तिक ने 'आकाश वाणी' के लिए खाए 25 अंडे

akashvani release on 18 aug

 8 जनवरी 2013

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता कार्तिक तिवारी को अपनी नई फिल्म 'आकाश वाणी' में अपने भारी भरकम रूप के लिए हर रोज 25 अंडे खाने पड़े। कार्तिक इससे पहले फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में एक प्यारे और शांत लड़के के किरदार में नजर आए थे। एक सूत्र के मुताबिक नई फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ाने के लिए उनके पास छह से आठ महीने का समय था। कार्तिक के लिए यह आसान काम नहीं था कि कम समय में वजन बढ़ाने के साथ साथ उनको चुस्त दुरूस्त नजर आना था।


सूत्र के अनुसार कार्तिक शाकाहारी हैं पर वह कभी कभार अंडे खा लिया करते हैं। लेकिन फिल्म के लिए वजन बढ़ाने की बात आई तो उन्हें हर रोज करीब 25 अंडे खाने पड़े।


कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित फिल्म 'आकाश वाणी' का निर्देशन लव रंजन ने किया है। फिल्म 18 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।


कार्तिक के अलावा अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।


 

More from: samanya
34293

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020