Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मराठी नाटकों से प्रभावित हैं अक्षय

akshay influcened by marathi dramas


13 सितम्बर 2012

मुम्बई। अभिनेता-निर्माता अक्षय कुमार इन दिनों अच्छी कहानियों और अद्वितीय विषयों की तलाश में मराठी नाटक देख रहे हैं। वह मराठी में एक फिल्म भी बना रहे हैं।


दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े अक्षय ने कहा, "मुझे गुजराती नाटकों की संवेदनशीलता बहुत पसंद है और मैं मराठी नाटक भी बहुत पसंद करता हूं। मैं कहूंगा कि वे बहुत असामान्य विषयों पर आधारित होते हैं।"


उन्होंने कहा, "मैं एक मराठी फिल्म का निर्माण कर रहा हूं। फिल्म पहले ही पूरी हो गई है। मैं इसमें काम नहीं कर रहा हूं। फिल्म का नाम '72 मेल' (72 मील) है।"


'72 मेल' अशोक वटकर के उपन्यास पर आधारित है और इसका निर्देशन राजीव पाटिल ने किया है।
 

अक्षय (45) इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'ओ माय गॉड' के प्रचार में व्यस्त हैं, यह फिल्म परेश रावल के गुजराती नाटक 'कंजी विरूद्ध कंजी' से प्रेरित है। अक्षय इससे पहले भी गुजराती नाटकों से प्रेरित कई फिल्में बना चुके हैं।


हिन्दी भाषा में इस नाटक का मंचन 'कृष्णा बनाम कन्हैया' के नाम से भी हो चुका है। 'ओ माय गॉड' 28 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: samanya
32786

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020