Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'फियर फैक्टर' में अक्षय ही होंगे मेजबान

akshay will host the fear factor show

  
4 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक्शन और साहस से भरपूर कार्यक्रम 'फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी' की दोबारा मेजबानी करेंगे। एक सूत्र के मुताबिक किसी अन्य के नाम पर विचार न कर कलर्स चैनल ने अक्षय का इंतजार करने का फैसला किया है।


चैनल के एक सूत्र ने कहा, "मुख्य समस्या अक्षय के व्यस्त कार्यक्रम को लेकर थी। वह 2013 तक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। शुरुआत में हमने सोचा कि हम अन्य लोगों पर विचार कर सकते हैं। लेकिन सभी का यह विचार था कि अक्षय का स्थान कोई नहीं ले सकता। इसलिए हम 2014 तक उनके खाली होने का इंतजार करेंगे।"


चैनल के अधिकारियों ने अक्षय के साथ लम्बी और गम्भीर बातचीत की है, जिन्होंने शुरुआत में उनका इंतजार न कर किसी और के साथ यह कार्यक्रम करने की सलाह दी थी। लेकिन अधिकारियों को उनका इंतजार करने में कोई समस्या नहीं है।


इस बीच, अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'खिलाड़ी 786' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।


 

More from: samanya
33984

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020